P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुंबई में मिला राणापुर जैन मंदिर प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त,समाज में उमंग...

मुंबई में मिला राणापुर जैन मंदिर प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त,समाज में उमंग की लहर

पुण्य सम्राट के थे,पुण्य सम्राट के हे ओर रहेंगे-दिलीप सकलेचा

राणापुर/नावेद रजा/ख़बर डिजिटल/धर्म दिवाकर आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज से जीर्णोद्धारित मंदिर की प्रतिष्ठा का मुहूर्त लेने ओसवाल समाज मुंबई पहुंचा जहां विनती के आधार पर 26 अप्रैल 26 को मंगल मुहूर्त प्रदान किया। मुहूर्त प्राप्त करते ही उपस्थित समाज जन एवं राणापुर निवासी के हृदय में हर्ष की का तूफान आ गया।मुहूर्त प्राप्त करते हुए संघ अध्यक्ष दिलीप सकलेचा,सचिव प्रदीप भंसाली, रमेश नाहर,अनिल सेठ ,सुरेश समीर ,शांतिलाल बी सकलेचा,राजेंद्र सिंयाल ऐव मुहूर्त लेने में संघ को मुंबई ले जाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले तरुण सकलेचा ने पूज्य श्री को विश्वास दिलाया कि आपके जन्म नगर के अनुरूप ही भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। हम भाग्यवान हे कि पहली विनती में ही हमें मुहूर्त मिल गया यह आपकी उदारता ही हे।

अध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने समाज की ओर से हृदय सम्राट को विश्वास दिलाया कि हम पुण्य सम्राट के भक्त थे हे और रहेंगे।किसी भी तरह के भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करे जहां तक समाज का कोई सदस्य आपसे प्रत्यक्ष में न कहे।वरिष्ठ सुरेश समीर ने कहा कि पुण्य सम्राट के इतने उपकार हे कि हम उनसे उऋण हो नहीं सकते।उनकी चरण ओर शरण ही मेरे लिए पालीताणा ओर गिरनार हे। कुछ समय पहले विकृत हवा चली थी जो अब पूरी तरह शांत हे।वर्तमान में पुण्य सम्राट के पुण्य नित्यसेन सूरी हमारे माइ बाप हे।

उपस्थित सदस्यों ने बताया कि करीब 800 वर्ष पुराने प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ परमात्मा ओर गौतम स्वामी,दादा गुरुदेव के मंदिर का जीर्णोद्धार पुण्य सम्राट श्री की प्रेरणा से ही हुआ हे।मंदिर की प्रतिष्ठा ओर अन्य समारोह भव्य,ओर गरिमा पूर्ण होंगे।

मुंबई यात्रा के संघपति बनने का लाभ तेजमल सकलेचा ने लिया। पूज्य गच्छाधिपति जी के समक्ष संघ पति का बहुमान किया गया। भारत नगर(मुंबई) में विराजित मुनि श्री सिद्धारत्न विजय जी,श्री प्रशम सेन विजय जी के वंदन कर उन्हें भी प्रतिष्ठा में पधारने की विनती की।आचार्य श्रीमद नित्यसेन सुरीश्वरजी अपने मुनि ओर साध्वी वृंद के साथ मुंबई से शाहपुर, भायंदर,बोरीवली में समारोह सम्पन्न कर रानी बेल्लूर,चित्र दुर्गा (कर्नाटक ) होते हुए अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। यहां अक्षय तृतीया के समारोह को सम्पन्न कर राणापुर पधारेंगे जहां प्रदान किए गए 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के प्रतिष्ठा समारोह में निश्रा देंगे।

1000884477

मुहूर्त लेकर राणापुर पहुंचने पर कोषाध्यक्ष विक्की सकलेचा,मांगीलाल सकलेचा,मनोहर सकलेचा, शैलेश सेठ ,मुकेश चौधरी,कमलेश नाहर,हेमेंद्र सेठ,अवि सकलेचा,कमल बाठिया,अमित सियाल,मुकेश नागोरी विपुल सेठ ईशान भंसाली,राजेश जैन राहुल नागोरी ऐव महिला परिषद ने पुष्प ओर गुलाल उड़ाकर भव्य स्वागत किया। महिला परिषद ने गरबा नृत्य करते हुए खुशी प्रदर्शित किया।

मुहूर्त लेने के लिए संघ प्रमुख के साथ विमल बाठिया,राजेंद्र तलेरा,राजेश नागोरी,मनीष सकलेचा,पीयूष जैन,हार्दिक सकलेचा,ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

1000884458
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट