सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंगला लाइन में बम फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, 5 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे प्रार्थी रोहनी वंशकार अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठे थे।
तभी बंगला लाइन के ही रहने वाले अट्ठा उर्फ अमन विरहा, मिंटू उर्फ विकास विरहा, आर्यन उर्फ अनु धारक और ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।विस्फोट होने से परिवार के करीब आठ लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया।
ब्रेकिंग: किसानों के मुद्दें पर CM मोहन यादव ने की सीधी बात, लिया यह बड़ा निर्णय – Khabar Digital
घटना की रिपोर्ट पर माधवनगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ के अवशेष भी मौके से जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि ज्वलनशील पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में माधवनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्यप्रदेश में इन नेताओं का जा सकता है मंत्री पद… नए चेहरों को मिल सकता है मौका – Khabar Digital


