मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. योजना की अगली किस्त को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहीं लाखों महिलाओं को जल्द राहत मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक योजना की 36वीं किस्त 10 से 15 तारीख के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. किस्त जारी होते ही लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे.
कब आएगी लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी. इस योजना के जरिए राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अब तक करोड़ों महिलाओं के खातों में करीब 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है. समय के साथ बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए सरकार ने योजना की राशि में भी बढ़ोतरी की है, ताकि महिलाओं को घरेलू खर्च में कुछ राहत मिल सके. साल 2025 में इस राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दिया गया. वर्तमान में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं और इससे उन्हें अपने खर्च के साथ साथ छोटी बचत करने में भी मदद मिल रही है.
योजना का लाभ पाने के लिए इतनी होगी चाहिए आयु
यह योजना खासतौर पर मध्य प्रदेश की स्थानीय महिलाओं के लिए लागू की गई है. इसमें विवाहित महिलाओं के साथ साथ गरीब, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं. योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है. इसके अलावा लाभार्थी के नाम से बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय हो. साथ ही समग्र पोर्टल पर आधार की जानकारी का ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन होना भी अनिवार्य रखा गया है.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके


