LPG cylinder Rules Change: मध्यप्रदेश के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए मई का महीना काफी बदलाव भरा रहने वाला है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी तेल कंपनियां 1 मई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के लिए नई गाइडलाइंस जारी करने की तैयारी में हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
कीमतों में फेरबदल?
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम तय करती हैं। हाल ही में घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 1 मई से घरेलू और कमर्शियल (19 किलो) दोनों सिलेंडरों के दाम या तो बढ़ सकते हैं या फिर जनता को राहत देने के लिए कटौती की जा सकती है।
बुकिंग में राहत!
वर्तमान में एमपी के शहरी क्षेत्रों में दो बुकिंग के बीच 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अनिवार्य अंतराल रखा गया है। संभावना है कि 1 मई से इस गैप को कम कर दिया जाए, जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार जल्दी सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से OTP बेस्ड डिलीवरी सिस्टम को अब स्थायी रूप से अनिवार्य रखा जाएगा।
e-KYC नहीं तो सब्सिडी बंद
अगर आप पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए चेतावनी है। 1 मई 2026 तक जिन लोगों ने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके बैंक खातों में सब्सिडी आना बंद हो जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि हर वित्तीय वर्ष में एक बार e-KYC अनिवार्य है।
PNG कनेक्शन तो कटेगा LPG कनेक्शन!
सरकार अब घरेलू पीएनजी को बढ़ावा दे रही है। जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन लेने को कहा जाएगा। यदि आप तय सीमा के अंदर PNG नहीं लगवाते हैं, तो 3 महीने बाद आपकी एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है।


