MP Mango: मध्यप्रदेश का ये आम बिक रहा 3000 रुपये में, आपने किया है टेस्ट, जान लें नाम

मध्यप्रदेश का आलीराजपुर जिला अपने खास नूरजहाँ आम के लिए देश-विदेश में पहचान बना रहा है. यह आम अपने विशाल आकार, बेहतरीन स्वाद और दुर्लभता के कारण “किंग ऑफ मैंगो” कहलाता है. एक नूरजहाँ आम का वजन 2 से 5 किलो तक होता है और इसकी कीमत 1500 से 3000 रुपये तक पहुंच जाती है.