P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP BJP Politics: भाजपा में फेरबदल... 11 निगम मंडलों में जल्द नियुक्तियां,...

MP BJP Politics: भाजपा में फेरबदल… 11 निगम मंडलों में जल्द नियुक्तियां, इस नेता को बड़ी जिम्मेदारी

एमपी बीजेपी में बड़े पदों पर नियुक्तियों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है. जानकारी के मुताबिक 11 निगम मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए करीब 20 नामों पर सहमति बन चुकी है. इनमें पूर्व सांसद केपी यादव का नाम भी शामिल है और उन्हें किसी बड़े कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है. हालांकि अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही केपी यादव को बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया था और अब प्रदेश बीजेपी उस वादे को पूरा करने जा रही है. संभावना है कि एक हफ्ते के भीतर नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए जाएंगे.

केपी यादव का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने गुना-शिवपुरी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर बीजेपी को बड़ी जीत दिलाई थी. बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके चलते यादव को टिकट नहीं मिल पाया. इसके बाद पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया था.

इसी बीच कुछ नियुक्तियां शुरू भी हो चुकी हैं. शुक्रवार शाम केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया. वे ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं. वहीं अशोक जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष और उदयवीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट