मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एक नया प्रयोग करने जा रही है, जो काफी दिलचस्प माना जा रहा है. पार्टी अब अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की परीक्षा लेगी, वह भी बिल्कुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह सख्त नियमों के साथ. इसे आने वाले निकाय और पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
अब नेताओं की होगी परीक्षा
दरअसल, भाजपा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रही है. इन शिविरों में नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि इसके बाद उनकी समझ को परखने के लिए परीक्षा भी ली जाएगी.
नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तर्ज
इस परीक्षा का तरीका भी काफी सख्त होगा. नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तर्ज पर इसमें मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था की जाएगी और उसके बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की बाहरी मदद लेना पूरी तरह मना रहेगा.
पार्टी का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं की वैचारिक समझ और मजबूत होगी और वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे. परीक्षा में प्रशिक्षण के दौरान पढ़ाए गए विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसमें यह परखा जाएगा कि किस सत्र में क्या सिखाया गया, पार्टी की कौन सी नीति किस संदर्भ में महत्वपूर्ण है और संगठन में अपनी भूमिका को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है.
आगे भी होगा परिक्षण
यह प्रक्रिया सिर्फ एक बार की नहीं होगी. भाजपा आगे भी अपने कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण देती रहेगी ताकि वे भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहें. इसे पार्टी के भीतर एक तरह के निरंतर सीखने के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम भाजपा के अनुशासन और कैडर आधारित ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है. चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की तैयारी को जांचना और उन्हें प्रशिक्षित करना अब पार्टी की रणनीति का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है. साफ है कि भाजपा अब संगठन के भीतर भी प्रतिस्पर्धा और तैयारी का नया स्तर स्थापित करने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके


