MP Nigam Mandal Ticket Formula: MP BJP की बड़ी रणनीति, निगम-मंडल अध्यक्षों को नहीं मिलेगा विधानसभा टिकट

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं. पार्टी ने निगम-मंडलों और बोर्डों में नियुक्त नेताओं को साफ संकेत दिया है कि उन्हें विधानसभा टिकट नहीं मिलेगा. भाजपा अब इन पदाधिकारियों को कमजोर सीटों पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति पर काम कर रही है ताकि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.