P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार जल्द! इन 5...

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार जल्द! इन 5 चेहरों की एंट्री लगभग तय, जानें नाम

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. निगम और मंडलों में हो रही नियुक्तियों के बीच अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है. माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जिससे मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं.

मंत्रिमंडल में इनकों मिल सकती है जगह

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हाल ही में दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठकों का दौर पूरा किया है. इन बैठकों में संभावित नामों पर सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. लगातार बैठकों और संगठनात्मक फैसलों के बीच यह संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकती है. चर्चा है कि 4 से 5 नए नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है. जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव और शैलेंद्र कुमार जैन प्रमुख हैं. इसके अलावा प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस और कमलेश शाह के नाम भी सामने आ रहे हैं.

ये नाम भी शामिल

गोपाल भार्गव का नाम भी संभावित सूची में बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में उनके एक जातिगत बयान के कारण वे विवादों में रहे और विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया.इधर निगम और मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला भी जारी है. भाजपा संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर चल रही इन गतिविधियों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार अब ज्यादा दूर नहीं है.

भाजपा आने वाले चुनावों को कर रही है टारगेट

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार भाजपा सिर्फ खाली पद भरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी. ऐसे में जहां नए चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. अब सभी की नजर दिल्ली से आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट