Datia By Election: भाजपा में टिकट की जंग तेज, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने ठोकी दावेदारी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है. पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर टिकट की मांग की है. उन्होंने अपने चार दशक लंबे संगठनात्मक अनुभव, चुनावी जिम्मेदारियों और सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को मौका देने की पैरवी की है. फिलहाल भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिससे दतिया की सियासत में चर्चाएं लगातार तेज हैं.