MP Free E Cycle Scheme: CM मोहन यादव ने महिलाओं को बांटी फ्री E-Cycle, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महिला कर्मयोगी बहनों को सीएसआर फंड के जरिए 40 नि:शुल्क ई-साइकिलें वितरित कीं. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के लिए बेहतर विकल्प हैं और सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने जल गंगा संरक्षण अभियान और भोजशाला मामले पर भी अपनी बात रखी.