मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है और जल्द ही अगली सूची जारी होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक 11 निगम मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए करीब 20 नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है. इनमें पूर्व सांसद केपी यादव समेत कई अनुभवी, स्थानीय और नए चेहरों को मौका दिए जाने की तैयारी है.
इनके नाम आए सामने
सूत्रों के अनुसार केपी यादव को किसी बड़े कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा कुछ अन्य नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें मधुसूदन भदौरिया को ग्वालियर विकास प्राधिकरण, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे के नाम सामने आ रहे हैं. मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम में संजीव कांकर को उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है. अपैक्स बैंक के लिए महेंद्र यादव का नाम चर्चा में है, जबकि संजय नगाइच को एमपी वेयरहाउसिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है. विंध्य विकास प्राधिकरण के लिए पांचूलाल प्रजापति का नाम भी सामने आ रहा है.
राज्य में भाजपा के भीतर नियुक्तियों का दौर पहले ही शुरू हो चुका है. महिला आयोग और बाल आयोग समेत कई संस्थाओं में अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं. हाल ही में केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, जो ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं. इसके अलावा अशोक जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष और उदयवीर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अब माना जा रहा है कि बाकी नामों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी. पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के बीच हाईकमान अंतिम सूची को औपचारिक रूप देने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


