MP Teacher Recruitment: 5017 शिक्षकों को मिली नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, जानिए पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 5017 शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं. इनमें 4067 माध्यमिक शिक्षक और 950 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं. स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की.