P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Teachers News: शिक्षकों के समर वेकेशन पर आया बड़ा अपडेट, अभी...

MP Teachers News: शिक्षकों के समर वेकेशन पर आया बड़ा अपडेट, अभी जान लें

मध्य प्रदेश में मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. इसी बीच शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर एक अहम मुद्दा सामने आया है. जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग को एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें जनगणना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए अर्जित अवकाश की मांग की गई है.

बताया जा रहा है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई जाएगी, उन्हें समर वेकेशन के दौरान भी काम करना पड़ेगा. ऐसे में उनके लिए बदले में अर्जित अवकाश देने की मांग उठी है. राजधानी भोपाल में ही करीब चार हजार शिक्षक हैं, जबकि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है. इनमें से आधे से ज्यादा शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान जनगणना कार्य में लगाया जा सकता है.

भोपाल के शिक्षकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि उन्हें भी अन्य राज्यों की तरह सुविधा मिलनी चाहिए. दिल्ली में इस तरह की व्यवस्था पहले से लागू है, जहां जनगणना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को छुट्टियों के बदले अर्जित अवकाश दिया जाता है. इसी आधार पर मध्य प्रदेश में भी यह नियम लागू करने की मांग की गई है.

शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी ऐसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को राहत मिल सके. इस मांग को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त को पत्र भेजने की तैयारी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट