MP Railway News: MP समेत 5 राज्यों के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

भारतीय रेलवे ने नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है. उद्घाटन विशेष ट्रेन 6 जुलाई को चलेगी, जबकि नियमित सेवा 12 जुलाई से नांदेड और 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगी. इस ट्रेन से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा.