P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - जिला पंचायत...

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – जिला पंचायत सीईओ गुना

गुना/ खबर डिजिटल/ तेज सिंह यादव/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा राघौगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देहरी, गोरा एवं तिनस्या में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अपूर्ण आवासों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में आवास अपूर्ण पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुना जिला पंचायत सीईओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण – Khabar Digital

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूर्ण कराया जाए, अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने हितग्राहियों से भी चर्चा कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान मनरेगा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Nigam Mandal 2nd List: निगम मंडल की दूसरी सूची, इन नेताओं के नामों की होगी घोषणा!

इस दौरान राघौगढ़ जनपद पंचायत सीईओ गौरीशंकर राजपूत, शिवम दीक्षित प्रभारी अधिकारी प्रधानमंत्री आवास जिला पंचायत गुना, सहायक यंत्री रघुराज सिंह परिहार, पंचायत इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह मीना, उपयंत्री सचिन निगम तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट