P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी: पोहरी न्यायालय परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, आमजन को मिली...

शिवपुरी: पोहरी न्यायालय परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, आमजन को मिली बड़ी सुविधा

पोहरी न्यायालय परिसर सुलभ कॉम्प्लेक्स लोकार्पण

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ पोहरी नगर पंचायत द्वारा वार्ड क्रमांक 11 स्थित न्यायालय प्रांगण में निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स का आज विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा ने की।

गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक शर्मा (वर्ग–2 न्यायाधीश, शिवपुरी), अंजली पटेल (वर्ग–1 न्यायाधीश, पोहरी), काजल नायक (वर्ग–2 न्यायाधीश, पोहरी), एसडीओपी पोहरी आनंद राय, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णलता संजीव शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अमित शर्मा उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

इस अवसर पर पोहरी अभिभाषक संघ अध्यक्ष एस.एस.यू. सिद्दकी, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी सहित अभिभाषक संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। अभिभाषक संघ की ओर से जिला न्यायाधीश को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

न्यायालय परिसर के लिए महत्वपूर्ण सुविधा

जिला न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी ने कहा कि न्यायालय परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह नगर पंचायत की एक सराहनीय पहल है, जो स्वच्छता और सुविधा दोनों को सुनिश्चित करती है।

नगर परिषद की सराहनीय पहल

अभिभाषक संघ अध्यक्ष एस.एस.यू. सिद्दकी ने कहा कि इस सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसे नगर परिषद ने पूरा किया है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा ने कहा कि नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट