भोपाल/ खबर डिजिटल।पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चैप्टर द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा, सहायक संचालक निहारिका मीना, सहायक संचालक हिमांशी बजाज, वरिष्ठ आंचलिक पत्रकार मुन्ना लाल मिश्रा एवं चौधरी चरन सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की रिसर्च एसोसिएट डॉ. बीनम यादव को लोक संपर्क सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सीएमई हॉल (जे.के.हॉस्पिटल), एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में प्रात: 10:30 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
पीआरएसआई भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया है कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘’जनसंपर्क : लोकतंत्र का पॉंचवा स्तंभ’’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा । पीआरएसआई भोपाल चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कॉर्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों को अचला और उदिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उर्मिला शिरीष एवं कुलगुरू (वाइस चांसलर) एलएनसीटी यूनिवर्सिटीडॉ. नरेन्द्र कुमार थापक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
इन्हें मिलेगा अचला-उदिता सम्मान : श्रीमती योजना लाड़, सुश्री निधि परमार, सुश्री ऋषिता तोमर, सुश्री कोपल बरखाने, सुश्री साक्षी त्रिपाठी, सुश्री राशि श्रीवास्तव एवं सुश्री दीप्ति तोमर ।
गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की 70 वर्ष पुरानी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं।


