P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश‘धुएं का कहर’—सड़क पर छाया अंधेरा, जान जोखिम में डालकर चलने को...

‘धुएं का कहर’—सड़क पर छाया अंधेरा, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर ग्रामीण

सिवनी/बंडोल: बंडोल से बखारी मार्ग पर बैनगंगा नदी के पास संचालित स्टोन क्रेशर इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। क्रेशर से निकलने वाला घना धुआं पूरे इलाके में इस कदर फैल रहा है कि सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं देता। हालात ऐसे हैं मानो दिन में ही अंधेरा छा गया हो।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद नियमों को ताक में रखकर क्रेशर का संचालन जारी है। जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। लगातार बढ़ती परेशानी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जिला कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई कर क्रेशर पर रोक लगाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि—क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट