P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: कुरई में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत कम्युनिटी यूथ लीडर्स का...

Seoni News: कुरई में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत कम्युनिटी यूथ लीडर्स का सम्मान… डिप्टी कलेक्टर प्रशांत उइके रहे मौजूद

15 कम्युनिटी यूथ लीडर्स सम्मानित

सिवनी/राकेश यादव/खबर डिजिटल/ डिप्टी कलेक्टर (अनु. विभागीय अधिकारी) कुरई प्रशांत उइके के द्वारा सक्षम कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कम्युनिटी यूथ लीडर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सक्षम कार्यक्रम से ब्लॉक नोडल अधिकारी श्याम सिंह इनवाती एवं सक्षम ब्लॉक प्रबंधक नेत्रपाल कटरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट सेवा को किया सम्मानित
इस अवसर पर कुल 15 कम्युनिटी यूथ लीडर्स को सम्मानित किया गया, जो विभिन्न ग्राम पंचायतों में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
सम्मानित यूथ लीडर्स ने शासकीय विद्यालयों में समर कैंप एवं विंटर कैंप का सफल आयोजन करवाया। साथ ही विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान, स्टडी कॉर्नर तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं रुचि में वृद्धि हुई है।

प्रयासों की जमकर सराहना
SDM महोदय ने अपने संबोधन में कम्युनिटी यूथ लीडर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को नई दिशा मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित यूथ लीडर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट