P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशTrump Firing: फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला बयान आया सामने, कह...

Trump Firing: फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला बयान आया सामने, कह दी ये चौंकाने वाली बात

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान अचानक हड़कंप मच गया. कार्यक्रम के बीच तेज आवाजें सुनाई देने लगी और कई राउंड फायरिंग हुई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गए, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आने की जानकारी दी गई.

ट्रंप ने कही ये बात

घटना के करीब एक घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए लिखा कि यह एक असामान्य शाम रही, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने तेजी और बहादुरी से काम किया.

क्या है मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शॉटगन से फायरिंग की, जिसका निशाना एक सीक्रेट सर्विस एजेंट था. हालांकि एजेंट को कोई गंभीर चोट नहीं आई, क्योंकि गोली उनके सुरक्षा उपकरण से टकराई और नुकसान नहीं पहुंचा सकी. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति को संभाल रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही विस्तृत अपडेट दिया जाएगा.

घटना के बाद ट्रंप ने अपने पहले बयान में कहा कि उन्होंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम को जारी रखा जाए, लेकिन अंतिम फैसला कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही लेंगी. उन्होंने यह भी माना कि हालात के चलते कार्यक्रम पहले जैसा नहीं रह पाएगा और संभव है कि इसे दोबारा आयोजित करना पड़े. इसके बाद किए गए एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहा गया है और वे भी तुरंत वहां से निकल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ट्रंप ने आश्वस्त किया कि फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों से बातचीत की है और आने वाले 30 दिनों के भीतर इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.

इस घटना में किसी के घायल होने की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं. बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद सभी शीर्ष नेताओं को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था. कुल मिलाकर, यह घटना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई, लेकिन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति जल्द ही काबू में आ गई. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर का मकसद क्या था और उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश क्यों की.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट