Twisha Sharma Case: असली कातिक का CBI लगाएगी पता, CM मोहन यादव ने इंसाफ पर कही ये बात

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है. परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर CBI जांच और दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की. CM ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए CBI को पत्र लिखने की बात कही. वहीं आरोपी पति समर्थ सिंह की तलाश जारी है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है.