उज्जैन

शाजापुर प्रदेश में प्रथम कलेक्टर बाफना के नेतृत्व में हुआ काम

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 1071 पोलियो बूथ्स पर टीम बनाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में कुल 1,29,756 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लक्ष्य के विरूद्ध 23 जून 2024 (रविवार) को पोलियो बूथ्स पर 1,13,130 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध 87 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। पोलियो की दवा पिलाने के मामले में शाजापुर जिला प्रथम पायदान पर रहा। 

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि जिले में 0 से 5 तक के पोलियो रोधी दवाई पिलाने के मामले में शाजापुर प्रदेश में प्रथम रहा है। जिले में 1071 पोलियो बूथ्स पर टीम बनाकर 0 से 5 वर्ष तक के  1,13,130 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। जो लक्ष्य के विरूद्ध 87 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। जिसके लिये 1071 बूथ / टीम बनाई गई थी। वहीं 39 ट्रांजिट टीम व 19 मोबाईल टीगे तथा 132 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये थे। इस अभियान में लगभग 2454 कर्मचारी कार्यरत रहें।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि जिले को प्राप्त उपलब्धि एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सहभागी बने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी मीडिया कर्मियों, सभी सहयोगी विभागों, धर्म गुरुओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को बधाई दी। इसके अतिरिक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन में जिले के नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिला है। इसके लिये उन्हें भी कलेक्टर सुश्री बाफना ने बधाई दी है और अपेक्षा कि की भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग मिलता रहेगा।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

37 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

50 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago