MP Congress: जीतू पटवारी के बाद अब उमंग सिंघार पहुंचे दिग्विजय सिंह के पास, MP कांग्रेस की राजनीति गरमाई

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरूनी हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात की. दोनों के बीच बंद कमरे में अहम चर्चा हुई. मुलाकात के बाद सिंघार ने कहा कि पार्टी में पूरा समन्वय है, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और कांग्रेस में किसी तरह का स्लीपर सेल नहीं है.