P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Nigam Mandal: MP निगम मंडल में एक और बड़ी नियुक्ति, यादव...

MP Nigam Mandal: MP निगम मंडल में एक और बड़ी नियुक्ति, यादव को सौंपी कमान

MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। 29 अप्रैल 2026 को नगरीय विकास एवं आवास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, रतलाम, विन्ध्य और चित्रकूट विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण

चित्रकूट के समग्र विकास के लिए विजय यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

रतलाम विकास प्राधिकरण

रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मनोहर पोरवाल को नियुक्त किया गया है। पोरवाल को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का बेहद करीबी माना जाता है। वे पिछले 15 सालों से एकल विद्यालय अभियान सेवा भारती के अंचल सचिव के रूप में सक्रिय हैं। उनके साथ गोविंद काकाणी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मार्त्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

विन्ध्य विकास प्राधिकरण

विन्ध्य क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पंचूलाल प्रजापति को विन्ध्य विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट