P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीवायरल वीडियो ने खोली पोल: फौजी से मारपीट पर पुलिस की चुप्पी...

वायरल वीडियो ने खोली पोल: फौजी से मारपीट पर पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित शराब दुकान पर एक फौजी यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।बीच सड़क पर फौजी के साथ मारपीटजानकारी के अनुसार, शराब दुकान पर किसी बात को लेकर फौजी और कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने फौजी के साथ सरेआम हाथापाई की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप करने के बजाय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोपप्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि कर्मचारियों पर सख्ती दिखाने के बजाय पुलिस ने फौजी को ही वहां से हटाकर मामला शांत करने की कोशिश की। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।सोशल मीडिया पर आक्रोशवीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि देश की सेवा करने वाले फौजी के साथ इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।जवाबदेही की मांगस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर कानून व्यवस्था के बीच ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट