P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनोनिया में चला जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

नोनिया में चला जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ धनौरा (सिवनी)। मध्य प्रदेश शासन के गंगा जल संवर्धन अभियान से प्रेरित होकर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड धनौरा के ग्राम नोनिया में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कम्युनिटी यूथ लीडर (वॉलिंटियर) संदीप डेहरिया के नेतृत्व में गांव के प्रमुख जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, जल बचत और भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को जल बचाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान में भाग लिया और जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “जल ही जीवन है, इसलिए इसका संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर सक्षम ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नेत्रपाल सिंह कटरे, ग्राम सरपंच रामेश्वर सलाम, एकीकृत शाला नोनिया के प्रधान पाठक सुरेश रहागडाले, शिक्षक गुल्मीर कुरैशी एवं रवि शंकर जावरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने मिलकर गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट