लोकसभा के बाद CM मोहन शुरू करने जा रहे ये बड़ा अभियान

नमामि गंगे अभियान : लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोहन यादव प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू कर करने जा रहे है। जो 16 जून गंगा दशहरा तक चलेगा। सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से 'नमामि गंगे अभियान' में भाग लेने का आव्हान किया है। 

सीएम मोहन यादव के इस विशेष अभियान के दौरान जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जल चेतना बढ़ाने के की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सीएम मोहन ने कहा है कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जल के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक चलने वाले नमामि गंगे अभियान में प्रदेशवासी सक्रिय रूप से भाग ले। उन्होंने आगे कहा कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का आधार है, अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुंए, बावड़ी की साफ-सफाई कर, जनसामान्य में जल के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें और जल पर केन्द्रित पर्वों से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment