मध्यप्रदेश के दो शहरों में लगा कर्फ्यू

पुलिस सख्ती के साथ जनता कर्फ्यू की तरह कर्फ्यू का पालन मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल और जबलपुर में कराएंगी। लोग घरों से बाहर न निकले इसके लिए अब सख्त चेतावनी जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण की। पदभार ग्रहण करने के बाद कोरोना से लड़ने का यह पहला बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने का कहा को कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंश बनाना जरूरी है। इसके लिए अब भोपाल और जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। 

मप्र के भोपाल और जबलपुर शहर में देर रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह का यह पहला फैसला है। यहां लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर 25 व्यापारियों पर केस दर्ज किया गया है। इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान जुलूस निकालने वाले 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गंभीरता से लिया है। 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर महामारी रोग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज हो रहा है। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले को 6 माह तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दोनो हो सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लॉकडाउन को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। लोग नहीं मानें तो अन्य राज्यों में भी जल्द कर्फ्यू लग सकता है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment