सांची में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय बनेगा - जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा

International Buddhist Museum - भोपाल : अध्यात्म, जनसम्पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहां द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के 9 इंच सौ बुद्ध स्टैच्यू डोनेशन कार्यक्रम को संबोधित किया। भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा करूणा बौध विहार तुलसी नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बौद्य महासभा के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
 
मंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सांची में बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षिण केन्द्र बनाने के महाबोधि सोसायटी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले माह श्रीलंका यात्रा के दौरान महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष और श्रीलंका सरकार से उन्होंने इस संबंध में विस्तृत चर्चा की है। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी के निर्देश पर श्रीलंका, जापान, थाइलैंड आदि देशों से भगवान बुद्ध की शिक्षा और संदेश आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सांची में अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन और प्रशिक्षण संस्थान को बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में सीता मैया के मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा।
 
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विश्व में सांची ऐसा बौद्ध केन्द्र है जहां पर भगवान बुद्ध के संदेश और शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। सांची को दुनिया के अन्य देशों के महानगरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए भोपाल-कोलंबो और भोपाल-बैंकाक आदि महानगरों के लिए सीधी वायुयान सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री श्री शर्मा ने अन्य अतिथियों के साथ अष्टधातु से निर्मित नौ इंच की भगवान बुद्ध की 10 स्टैच्यू स्थानीय समितियों के पदाधिकारी को प्रदान की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment