BJP को झटका, पूर्व राज्यमंत्री संतोष जोशी ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

Agar News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी में इस्तीफे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में बीजेपी को आगर में एक बड़ा झटका लगा है। सुसनेर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक संतोष जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संतोष जोशी ने कहा है कि मैंने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सुसनेर की जनता में इस समय निराशा है। में जहा भी जाता हूं लोगों मुझसे कान में कहते है कि झुकना नहीं। में परेशान हो गया हूं।
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जोशी!
राज्यमंत्री और पूर्व विधायक रहे संतोष जोशी ने कहा है कि वह अगामी विधानसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगें। उन्होंने आगे कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़कर और जीतकर संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ अपनी पार्टी बनाएंगे। बता दें कि संतोष जोशी गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और संघ के प्रचारक भी रहे हैं।