जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

रीवा जिले के जवा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। तराई अंचल की नदियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर बालू निकालने के मामले सामने आए हैं।

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
Shiv Sharan

अरविन्द तिवारी, रीवा। जिले के जवा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। तराई क्षेत्र की नदियों में प्राकृतिक संपदा की खुलेआम लूट किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि पथरौड़ा घाट, इटाव, बराह और गाढ़ा-138 सहित कई घाटों पर मशीनों और नावों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। यदि इन शिकायतों की पुष्टि होती है तो यह न केवल राजस्व की क्षति, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।

स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जब इन घाटों पर रेत उत्खनन की अनुमति नहीं है, तो आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार संचालित हो रहा है? क्या खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई के अभाव में रेत कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं?

10005998851000599886

कलेक्टर का दो टूक संदेश-अवैध उत्खनन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

मामले को लेकर जब रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जवा क्षेत्र में बालू की कोई खदान स्वीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है। यदि बताए गए स्थानों पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है तो यह बेहद आपत्तिजनक है।

कलेक्टर ने कहा कि खनिज विभाग की टीम और संबंधित एसडीएम को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन नहीं होना चाहिए। चाहे बालू हो, मोरम हो, मोटी रेत हो या अन्य खनिज, बिना अनुमति किसी भी तरह का उत्खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में शीघ्र ही समुचित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब कार्रवाई का इंतजार!

कलेक्टर के सख्त रुख के बाद अब निगाहें खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि पथरौड़ा, इटाव, बराह और गाढ़ा-138 घाट पर जांच कब होती है और अवैध उत्खनन की शिकायतों पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 2 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 3 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 3 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 6 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 6 hours ago

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

about 7 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!

जबलपुर: अगले डेढ़ साल में हर घर पहुंचेगा नर्मदा जल, 400 करोड़ के बजट से रफ्तार पकड़ेंगे काम
मध्यप्रदेश

जबलपुर: अगले डेढ़ साल में हर घर पहुंचेगा नर्मदा जल, 400 करोड़ के बजट से रफ्तार पकड़ेंगे काम