टेक्नोलॉजी

नथिंग लॉन्च कर रहा है फोन 2,नए ग्लिफ इंटरफेस की पेशकश की गई

नथिंग ने आज दूसरी पीढ़ी के अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन फोन (2) के लॉन्च की घोषणा की है। फोन (2) को स्मार्टफोन के उपयोग को और भी अधिक ध्यानपूर्ण बनाने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इसमें पीछे की तरफ नए ग्लिफ इंटरफेस की पेशकश की गई है, जो यूज़र्स को एक नज़र में महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुँच कर स्क्रीन इंटरैक्शन को कम करने में सक्षम बनाता है।

इसमें एक संशोधित नथिंग ओएस 2.0 भी शामिल है, जो उपयोगिता में निहित है और डिस्ट्रक्शंस को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही यह एक तेज़ और सहज अनुभव प्रदान करता है, जो नथिंग के अद्वितीय सौंदर्यशास्त्र का प्रतीक है। यह अत्याधुनिक स्नैपड्रैगन® 8+ जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है।

फोन (2) अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है, जिसमें ट्रू-टू-लाइफ फोटोग्राफी के लिए उन्नत एल्गोरिदम के साथ ही एक शक्तिशाली 50 एमपी डुअल रियर कैमरा और एलटीपीओ के साथ एक शानदार 6.7-इंच ओएलईडी डिस्प्ले शामिल है।

कार्ल पेई, सीईओ और को-फाउंडर, नथिंग, ने कहा, “फोन (2) के साथ, हम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिज़ाइन इनोवेशन के माध्यम से अधिक इंटेंशनल स्मार्टफोन के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए शीर्ष सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्मार्टफोन हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह तेजी से ध्यान भटकाने की वजह बन गया है, जिससे कहीं न कहीं हम कम उपस्थित और कम रचनात्मक हो गए हैं।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

21 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

2 hours ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago