टेक्नोलॉजी

मोबाइल को आधार से लिंक कराने का आसान तरीका, समझे पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। अब घर बैठे भी आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं। भारत सरकार के आदेश के तहत मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। सरकार की नई योजना के तहत 1 जनवरी 2018 से आप UIDAI के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपने घर से मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं। इन्हीं तरीकों के बारे में हम आपको आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं।

स्टेप 1: अपने मोबाइल से 14546 पर डायल करें।

स्टेप 2: फोन करने के बाद अपने IVR का इंतजार करें।

स्टेप 3: कनेक्ट होने पर वॉयस-बेस्ड निर्देशों का पालन करें।

स्टेप 4: भारतीय यूजर को अपने डायल पैड पर 1 प्रेस करना है। वहीं विदेशी नागरिक को 2 को प्रेस करना होगा।

स्टेप 5: 1 प्रेस करने के बाद अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कराएं।

स्टेप 6: इसके बाद IVR आपके दर्ज किए हुए नंबर को रिपीट करेगा।

स्टेप 7: अगर आपका नंबर सही है तो कंफर्म करने के लिए 1 प्रेस करें और अगर दूसरा नंबर दर्ज करना है तो 2 प्रेस करें।

स्टेप 8: इसके बाद आपके स्मार्टफोन पर 6-डिजिट OTP नंबर आएगा।

स्टेप 9: इसके बाद आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को आधार के डाटा बेस से आपका नाम, पता, फोटो और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी शेयर करने की इजाजत देने के लिए एक वॉयस मैसेज आएगा।

स्टेप 10: अगर आप सहमत है तो अपना 6 अंकों का OTP नंबर इंटर करें।

इस प्रक्रिया के 48 घंटों में आपके सभी जानकारियों को वेरिफाई किया जाएगा। सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपके आपके आधार नंबर को मोबाइल नंबर से जोड़ दिया जाएगा।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

47 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago