विदेश

भारत में विविधता के बावजूद सभी धर्मों में समानता की भावना : दलाई लामा

दलाईलामा संस्था का बने रहना लोगों की इच्छा पर निर्भर है। इस बारे न सिर्फ तिब्बतियों बल्कि हिमालयी क्षेत्र में हिमाचल और मंगोलिया के लोगों से भी चर्चा करनी चाहिए, जो इस संस्था से जुड़े हुए हैं। यह बात तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा ने शनिवार को हिमाचल के कांगड़ा में एक मल्टीमीडिया कंपनी के कार्यक्रम में कही। बकौल दलाईलामा, ‘मैं आज मर जाऊं तो कई लोग दलाईलामा संस्था को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन 20 से 30 साल बाद मुमकिन है कि उनका नजरिया बदल जाए।’ कहा कि पांचवें दलाई लामा के समय से यह संस्था अस्थायी और धार्मिक रूप से कायम है।

कहा कि पिछले कुछ समय से उन्होंने खुद को राजनीतिक मामलों से अलग कर रखा है और ऐसे मामले अब निर्वासित सरकार देखती है। ऐसे में दलाईलामा संस्था विशुद्ध रूप से धार्मिक है। बुद्ध ही नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के कई गुरुओं ने हमें ज्ञान सौंपा है और वह ही वास्तव में हमारे शिक्षक हैं।

भारत ने दुनिया को बीते 3000 साल में धार्मिक सहनशीलता सिखाई है और यह साबित किया है कि विविधता के बावजूद सभी धमोर् में समानता की भावना संभव है। तिब्बती संस्कृति ने हजारों साल की आर्य सभ्यता से अंदरूनी शांति की प्राप्ति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। भारत परंपरागत और ऐतिहासिक रूप से गुरु है और हम उसके चेले हैं। आज की सदी में शांति व सौहार्द इंसान की सबसे बड़ी मांग है। मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भौतिक साधनों की प्राप्ति की तरह उन्मुख है। यह नैतिक मूल्य नहीं सिखा रही है। दलाईलामा ने कहा कि हमें ऐसे अलग शिक्षण संस्थानों की जरूरत है जो हमारे अंदरूनी गुणों को मजबूत करें।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago