विदेश

H-1B वीजा धोखाधड़ी की पांच हजार शिकायतें

वाशिंगटन। अमेरिका में बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इस बारे में ट्रंप प्रशासन द्वारा पिछले साल शुरू की गई ईमेल हेल्पलाइन पर पांच हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआइएस) के प्रवक्ता फिलिप स्मिथ ने बुधवार को कहा, “एच-1बी ईमेल एड्रेस पर इस साल 21 मई तक पांच हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी “अमेरिकी फर्स्ट” नीति को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल “बाई अमेरिकन, हायर अमेरिकन” आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद फ्रॉड डिटेक्शन एंड नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टरेट (एफडीएनएस) ने एच-1बी और एच-2बी वीजा धोखाधड़ी व दुरुपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल जारी किया था। यूएससीआइएस ने हालांकि इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि उसे किस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

क्या है एच-1बी वीजा

भारतीय आइटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय इस वीजा के जरिये अमेरिकी कंपनियों को उन क्षेत्रों में अत्यंत कुशल विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति मिलती है जिनमें अमेरिकी पेशेवरों की कमी है। यह वीजा तीन साल के लिए जारी होता है और इसके बाद तीन साल के लिए इसका नवीनीकरण हो सकता है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इसके नियमों को कड़ा कर दिया गया है।

65 हजार वीजा जारी करने की सीमा

अमेरिकी संसद से हर साल 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करने की मंजूरी मिली हुई है। इसके अलावा 20 हजार एच-1बी वीजा उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने अमेरिकी शिक्षण संस्थानों से उच्च शिक्षा में डिग्री प्राप्त की है।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

33 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

46 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago