विदेश

आतंकी संगठनों के खिलाफ PAK को उठाने होंगे और कदमः US

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसे तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ और कदम उठाने होंगे। अमेरिका ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती से होने वाले सीमा पार आतंकी हमलों को रोकने में विफल रहा तो ट्रंप सरकार एकतरफा कार्रवाई के लिए तैयार है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शनिवार को यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से मुलाकात के दौरान यह चेतावनी दी।

अपनी बीमार बहन को देखने व्यक्तिगत यात्रा पर अमेरिका आए अब्बासी ने शनिवार को पेंस से मिलने का निवेदन किया था। दोनों की मुलाकात पेंस के सरकारी निवास पर हुई। इस मुलाकात के बाद ह्वाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “उपराष्ट्रपति पेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात दोहराते हुए पाकिस्तान सरकार से कहा कि पाक में मौजूद तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार को कदम उठाने ही होंगे।” ह्वाइट हाउस के मुताबिक 30 मिनट चली इस मुलाकात में पेंस ने सीमा पार आतंकी हमलों को रोकने पर जोर दिया।

अमेरिका ने पाकिस्तान की अफगान नीति पर भी नाखुशी जताई। छह महीने पहले अमेरिका ने अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा की थी। इस नीति के मुताबिक पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने थे। लेकिन पाकिस्तान, अमेरिका की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पाकिस्तानी अखबार डॉन में अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है, “बयानबाजी की जगह हम तालिबान और हक्कानी नेटवर्क की पनाहगाहों के खिलाफ जमीनी स्तर पर कार्रवाई चाहते हैं।”

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

32 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

45 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago