मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल जिले के जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की. योजना की शुरुआत से वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के किसानों को कुल 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि भाजपा करीब 20 हजार वोटों से जीत दर्ज करेगी. वहीं कांग्रेस नेता अवधेश नायक और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी अपनी पार्टी की 25 हजार से अधिक वोटों से जीत का दावा किया है.
मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रस्तावित कानून के तहत विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे निजी मामलों में सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है.
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. दतिया राजपरिवार से जुड़े महाराज गोविंद देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. खास बात यह है कि कांग्रेस ने इसी राजपरिवार से घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.