देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी बीच आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में संक्रमित मरीजों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट RF.5 की पुष्टि हुई है. फिलहाल विशेषज्ञों का कहना है कि इसे पहले के ओमिक्रॉन वेरिएंट्स से अधिक खतरनाक मानने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं.
बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. उत्तर मध्य रेलवे 5 अगस्त से प्रयागराज और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करेगा. यह ट्रेन टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो और ललितपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे दक्षिण भारत में नौकरी, पढ़ाई और व्यवसाय के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी. ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे और टिकट रेलवे आरक्षण केंद्र या IRCTC के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे.
करीब 11 दिन की सुस्ती के बाद मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. रविवार को जबलपुर में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम विभाग ने मैहर, छतरपुर और रीवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि जबलपुर समेत कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है. बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है.
खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को भी मजबूती...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है. अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया.