मध्य प्रदेश के गुना में भाजपा बूथ अध्यक्ष बाबूलाल सेन की एक महिला ने बीच चौराहे पर चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी. महिला ने 5 लाख रुपये के बैंक लोन में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. भाजपा नेता ने सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है.
मध्य प्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं. पार्थ जायसवाल को शहडोल का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि मिशा सिंह को भोपाल में नई जिम्मेदारी मिली है. मृणाल मीणा अब छतरपुर और कुमार सत्यम बालाघाट के कलेक्टर होंगे. अन्य अधिकारियों के विभागीय प्रभार में भी बदलाव किया गया है.
Gold-Silver Price Today 29 July 2026: लगातार बढ़त के बाद आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 1,710 रुपये सस्ता होकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार के दबाव से सोने की कीमतों में यह नरमी आई है.
एमिरेट्स एयरलाइन ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए अब क्रिप्टोकरेंसी से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. इसके लिए कंपनी ने Crypto.com Pay के साथ साझेदारी की है. शुरुआती दौर में यह सुविधा UAE के पात्र निवासियों के लिए उपलब्ध होगी. एमिरेट्स का उद्देश्य डिजिटल भुगतान अपनाने वाले ग्राहकों, खासकर युवाओं और प्रीमियम यात्रियों को बेहतर विकल्प देना है.
29 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक संकेत लेकर आया है. मेष, कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है. वहीं मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, विवाद और नए फैसलों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार...