मध्य प्रदेश में हेपेटाइटिस बी और सी तेजी से सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश का हर 12वां व्यक्ति इन संक्रमणों से प्रभावित हो सकता है. बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता. डॉक्टरों ने टीकाकरण, नियमित जांच और सुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं को बचाव का सबसे प्रभावी तरीका बताया है.
खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹3300 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की. किसानों को एक साथ ₹4,000 की किस्त मिली. सीएम ने पुलिस बटालियन, रोडवेज बस सेवा, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और यूसीसी समेत कई बड़ी घोषणाएं भी कीं.
देश में जल्द ही 10 और 20 रुपये के पॉलीमर (प्लास्टिक) नोटों का ट्रायल शुरू हो सकता है. केंद्र सरकार ने RBI के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ पॉलीमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे. इन नोटों की मजबूती, सुरक्षा और उपयोगिता का परीक्षण किया जाएगा. फिलहाल पुराने कागजी नोट बंद नहीं होंगे और दोनों तरह के नोट साथ-साथ चलन में रहेंगे.
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच किसान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने संगठन में कार्यों का उचित मूल्यांकन नहीं होने और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया. हालांकि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए भविष्य में सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम जारी रखने की बात कही है.
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को टैग करते हुए BJP और कांग्रेस, दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों के समर्थक असहमति जताने वालों को अलग-अलग लेबल देते हैं. साथ ही उन्होंने देश में राजनीतिक संस्कृति और संवाद की शैली बदलने की जरूरत बताई.
जबलपुर/मनीष तिवारी/ District Bar Association Election - जबलपुर के जिला सत्र न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में हुई अनियमितताओं के खिलाफ दायर याचिका...