उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर लंबी मुलाकात की. इस बैठक में साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के रोडमैप के साथ-साथ आगामी राज्यसभा और एमएलसी (विधान परिषद) चुनावों पर गहन चर्चा हुई.
गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस (19427/19428) शुरू की जा रही है. यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर का सफर तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, यूपी और बिहार को जोड़ेगी. भुज से यह सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार, शनिवार) और बरौनी से 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) चलेगी.