P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविधायक आरिफ मसूद-बीजेपी नेता कृष्णा घाड़गे, आमने-सामने, नहीं होने दूंगा कब्जा -...

विधायक आरिफ मसूद-बीजेपी नेता कृष्णा घाड़गे, आमने-सामने, नहीं होने दूंगा कब्जा – घाड़गे

व्यापारियों के हक के लिए आगे आए बीजेपी नेता कृष्णा घाडगे, कहा – कब्जा नहीं होने देंगे चाहे जेल जाना पड़े विधायक आरिफ मसूद-बीजेपी नेता कृष्णा घाड़गे, आमने-सामने, नहीं होने दूंगा कब्जा - घाड़गे

भोपाल / खबर डिजिटल/ परवेज/ भोपाल के लिल्ली टॉकीज तिराहे पर “चाय पर चर्चा” के नाम पर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यहां फाउंटेन और कुर्सियां लगाने का काम शुरू हुआ है, जिससे यातायात अवरुद्ध होने की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण क्षेत्र के व्यापारी और स्थानीय नागरिक विरोध में उतर आए हैं।

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे ने इस कार्य को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की पहल बताया और इसे शासन की भूमि पर कब्जे का प्रयास करार दिया। घाडगे ने कहा कि जिस स्थान पर पुलिस चौराहे की सुरक्षा मॉनिटरिंग करती है, वहां कुर्सियां लगवाकर बैठने की व्यवस्था करना न केवल यातायात के लिए खतरा है बल्कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने जैसा कदम है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी 11-12 अक्टूबर को आएंगे छिंदवाड़ा, सिरप से बच्चों की मौत का मामला – Khabar Digital

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चल रहे कार्य को रुकवाया और प्रशासन से मांग की कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर काम बंद करवाया जाए। घाडगे ने कहा, “लिल्ली टॉकीज मुख्य चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा कराया जा रहा कब्जा नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े।”

वहीं, एसीपी (यातायात) अजय वाजपेयी ने बताया कि यह काम यातायात विभाग की अनुमति के बिना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए शासन से सिफारिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें : जबलपुर राजस्व अभिलेखागार का नवाचार बना मिसाल: आयुक्त जनसंपर्क सक्सेना ने दिया प्रेजेंटेशन – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट