P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालIAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी...

IAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना…

जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, IAS अपनी चड्डी का बटन लगाएं - पटवारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बिगड़े बोल सामने आए हैं। वहीं उनके विवादित बयान पर बीजेपी ने भी करारा पलटवार किया है।

जीतू पटवारी के बिगड़े बोल
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इस दौरान उन्होंने आईएएस अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके कारण प्रदेश की राजनीति में नया उबाल आ चुका है। पटवारी ने कहा कि ‘बहुत मेहनत करने के बाद IAS बनते है। कलेक्टरों को सर्विस बुक दी जाती है और उनके रूल के अनुसार शासन करना होता है, लेकिन देखने में आता है कि 70 प्रतिशत IAS जो जिले में जाते हैं, वो बीजेपी के पक्ष में काम करते हैं और विपक्ष पर यातनाएं करते हैं।

IAS चड्डी पहन कर घूम रहे हैं, वह अपनी चड्डी का बटन लगाएं – पटवारी
जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि कलेक्टर की कुर्सी पार्टी या किसी विचारधारा के लिए नहीं होती, बल्कि यह जनता के लिए होती है। उन्होंने कहा, जो IAS चड्डी पहन कर घूम रहे हैं, वो अपनी चड्डी का बटन लगाएं। उनका यह बयान उस समय सामने आया है जब राज्यभर के कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए हैं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं।

सेवा पुस्तिका के नियमों का पालन करें – जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ ने कहा कि हर आईएएस अधिकारी को अपनी सेवा पुस्तिका के नियमों का पालन करना चाहिए, और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो समय बदलता है, और वे इसके परिणामों का सामना करेंगे। पटवारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी आईएएस अधिकारियों को सुधरने की आवश्यकता है, और अब समय आ गया है कि वे जनता की भलाई के लिए काम करें।

जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। जिसमें कहा गया कि ‘ऐसा लग रहा है जैसे कोई बूथ अध्यक्ष बोल रहा हो। प्रदेश अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखें।’ उन्होंने आगे कहा कि IAS अधिकारियों को अश्लील शब्दों से संबोधित करना पूरी तरह से अनुचित है, और कार्यपालिका देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। इस प्रकार के बयान से ना केवल अधिकारियों की इज्जत घटेगी, बल्कि पटवारी का खुद का सम्मान भी कम होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट