P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, मध्यप्रदेश में महसूस...

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, मध्यप्रदेश में महसूस हो रही गुलाबी ठंड, जानिए मौसम का हाल…

अभी पूरी तरह नहीं गया है मानसून

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ अब मध्यप्रदेश में हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है। सुबह-शाम की हवा में अब हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। जिससे दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसे राज्यों में हल्की मौसमी गतिविधियों के साथ तापमान में और गिरावट आ सकती है।

20 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान: उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाते ही सुबह और रात में चादर और गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक When will winter start in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में भी मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। गुलाबी ठंड का असर सबसे पहले राजगढ़ जिले में दिखा, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.6°C दर्ज किया गया — जो अब तक का सबसे ठंडा तापमान है।

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन) में लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, और चंबल संभाग में भी ठंड के लक्षण दिखने लगे हैं। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव की तैयारी कर रहे हैं।

अभी पूरी तरह नहीं गया है मानसून Weather change after monsoon

मौसम विभाग की माने तो अभी मध्यप्रदेश से मानसून की पूरी तरह विदाई नहीं हुई है, लेकिन बारिश की सक्रियता अब कम हो गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना अभी बनी हुई है, खासकर पूर्वी जिलों में। Khabar Digital रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही सर्दी का असर बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दें। आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयेगी। मौसम विभाग की नजर अगले वेदर सिस्टम पर है। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड और तीव्र होने की संभावना है। पल-पल के मौसम अपडेट्स के लिए Khabar Digital के साथ जुड़े रहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट