P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालGold Silver Rate Today 11 October 2025: दिवाली से पहले सोने-चांदी के...

Gold Silver Rate Today 11 October 2025: दिवाली से पहले सोने-चांदी के भाव में तेजी, रोज बन रहे नए-नए रिकॉर्ड

आज का सोने-चांदी का भाव

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खरीददारों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 21 हजार 525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1 लाख 64 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 8 हजार 500 रुपये उछलकर 1 लाख 71 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत यानी 24 कैरेट और 99.5 प्रतिशत यानी 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर क्रमश: 1 लाख 26 हजार रुपये और 1 लाख 25 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

आज का सोने-चांदी का भाव
सोना 23 कैरेट : 1 लाख 21 हजार 38 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट : 1 लाख 11 हजार 317 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट : 91 हजार 1 हजार 44 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट : 71 हजार 92 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 : 1 लाख 64 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम

एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की आपूर्ति में कमी के दौरान मांग बेहद बढ़ गई है। फेडरल रिजर्व से नरम मौद्रिक नीति का संकेत है। इससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला है। जब तक कि वैश्विक जोखिम भावना महत्वपूर्ण रूप से स्थिर न हो जाए, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती, अमेरिका में राजकोषीय अनिश्चितता और लगातार आपूर्ति की कमी निकट अवधि में चांदी की तेजी को बरकरार रख सकता है। वहीं सोने के भाव में बढ़ोतरी की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट