भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एक बार फिर सोना-चांदी के भाव में तेजी दिखाई दी। मार्केट के खुलते ही सोना 2 हजार रुपये के उछला। चांदी के दाम में 5 हजार रुपये की तेजी दर्ज की गई। यह तेजी आने वाले वक्त में भी बनी रहने की संभावना है, क्योंकि इसके पीछे निवेशकों का सीधा रुख बताया जा रहा है, जिनकी नजर इन दोनों ही धातुओं पर लगी हुई है।
एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर सोना
सोने की कीमत में उछाल के बाद यह एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। यह ट्रेडिंग शुरू होते ही 2 हजार रुपये से ज्यादा उछल गया। सोने की कीमत इस साल अब तक 40 से अधिक बार ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है, जोकि एक महत्वपूर्ण बिंदु है, जानकार इसकी लगातार स्टडी कर रहे हैं, जिसके परिणाम आने वाले वक्त में लोगों तक पहुंच जाएंगे।
सोने की तरफ निवेशकों का रुखसोने की तरफ निवेशकों का रुख
सोने की कीमत आज एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलते ही इसमें 2 हजार रुपये से अधिक की तेजी आई। MCX पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना सुबह पौने 10 बजे 1 हजार 837 रुपये यानी 1.51 फीसदी तेजी के साथ 1 लाख 23 हजार 201 रुपये पर ट्रेड करने लगा। शुरुआती कारोबार में यह 1 लाख 23 हजार 680 रुपये तक हाई गया। पिछले सत्र में यह 1 लाख 21 हजार 364 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को 1 लाख 23 हजार 239 रुपये पर खुला।
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर
जानकारों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से शुरू होने की चिंता से निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने का रुख कर रहे हैं। आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका में रेट कट की संभावना ने भी सोने की चमक बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4 हजार 059.30 प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि दिसंबर, 2026 तक सोने कीमत 4 हजार 900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।
