इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ‘सेवा वाली दिवाली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने खेल के बारे में बताने के साथ खुलकर मन की बात की। अनुभवों को भी जनता के सामने रखा। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने इंदौरियंस की जमकर तारीफ की और यहां के पकवानों को अपने शब्दों में बयां किया।
इंदौरी पोहे को जमकर सराहा
सूर्यकुमार कुमार ने चुटीले अंदाज में बताया कि मुंबई का वड़ा पाव हो या इंदौर का पोहा, दोनों उनके लिए 50-50 हैं। उन्होंने कहा, मुझे जो अच्छा लगता है, मैं खा लेता हूं, बस सेहत का ध्यान रखता हूं।साथ ही बोले कि इंदौर आने के बाद मैं सब कुछ खाता हूं, जो भी मन करता है।
ड्रेसिंग रूम के राज को बताया
ड्रेसिंग रूम की मस्ती के बारे में उन्होंने साझा किया कि अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं, जबकि अभिषेक शर्मा आते ही म्यूजिक प्ले कर देते हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि इस मस्ती से उनकी टीम का स्ट्रेस दूर हो जाता है। कभी-कभी इस बात पर भी बहस हो जाती है कि किसका पसंदीदा गाना बजे। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी JITO ने किया था। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के लिए सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के कई कदम भी उठाए गए।वहीं सूर्यकुमार के अनुभव और ड्रेसिंग रूम की मस्ती की बातें श्रोताओं के लिए एक प्रेरणादायक और हल्का-फुल्का मनोरंजन भी बन गई।
