P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News: इंदौर नगर निगम को मिली एक और सफलता, राज्य स्तरीय...

Indore News: इंदौर नगर निगम को मिली एक और सफलता, राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान

सीएम बोले-इंदौर ने स्वच्छता में जो पहचान बनाई है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर नगर निगम के सम्मानों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। नगर निगम को राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान मिला। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी की जमकर तारीफ की। इंदौर को सीएम ने सभी के लिए प्रेरणा देने वाला शहर बताया और इसी नक्शेकदम पर चलने की अपील की।

5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह
भोपाल में मंगलवार को 5वें राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह एवं कार्यशाला-स्वच्छता समग्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश और प्रदेश में स्वच्छता में लगातार कीर्तिमान स्थापित करने वाले नगर निगम इंदौर को एक बार फिर सम्मानित किया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित इस समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी ने सुपर स्वच्छ लीग 2024 में ‘स्वच्छता का सिरमौर’ बनने पर नगर निगम इंदौर को राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल को मंच पर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की इंदौर की तारीफ
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में जो पहचान बनाई है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर का यह सतत प्रयास ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इस दौरान सीएम डॉ.मोहन यादव और राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी ने पीएम आवास माह अंतर्गत इंदौर नगर निगम को बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। इंदौर ने इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान कर उल्लेखनीय काम किया है। प्रोग्राम में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे, स्वच्छ भारत मिशन की श्रद्धा तोमर, अमित दुबे, सफाई महिला मित्रगण और अन्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट