P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुर: आजादनगर पुलिस ने 5.16 लाख की अवैध शराब जब्त की, 481...

आलीराजपुर: आजादनगर पुलिस ने 5.16 लाख की अवैध शराब जब्त की, 481 लीटर शराब बरामद

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल / संजय वाणी / जिले में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये थे, कि अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा न जाए।

इन निर्देशों के पालन में आजादनगर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को ग्राम रिंगोल खीचडिया का झोसा में दबिश दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी रतना पिता धाजु उर्फ हाजू मावी (उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम रिंगोल खीचडिया का झोसा) के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रसोई कक्ष से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब की पेटियां बरामद की गईं।

धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital

तलाशी में कुल 55 पेटियां अवैध शराब पाई गईं,

10 पेटी गोवा व्हिस्की (कुल मात्रा 86.400 लीटर, कीमत ₹30,000/-
08 पेटी लन्दन ओटेज वोडका (कुल मात्रा 69.120 लीटर, कीमत ₹41,600/-
35 पेटी रॉयल स्टेज व्हिस्की (कुल मात्रा 302.400 लीटर, कीमत ₹4,41,000/-
02 पेटी माउंट 6000 बियर (कुल मात्रा 24.000 लीटर, कीमत ₹3,840/-

481.920 लीटर अवैध शराब जब्त

इस प्रकार कुल 481.920 लीटर अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,16,440/- है, जब्त की गई।आरोपी से शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर उसे धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई थाना चन्द्रशेखर आज़ादनगर में थाना प्रभारी आजादनगर निरीक्षक शिवराम तरोले उनि शिवा तोमर सउनि दिनेश नरगावे सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिंह चौहान प्रआर मिरला आर दिनेश आर भारत का सराहनीय योगदान रहा है।

अनोखी आस्था: गौ भक्ति की दिखी मिसाल.. बाजे गाजे के साथ दी अंतिम विदाई – Khabar Digital

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह का बयान

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह ने बताया गया कि इसी प्रकार आगे भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर ठोस कार्यवाही की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुलिस द्वारा किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। अवैध शराब परिवहन, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट